राणापुर में जल संकट Water Crisis in Ranapur: नर्मदा जल के लिए 2 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

660

राणापुर में जल संकट Water Crisis in Ranapur: नर्मदा जल के लिए 2 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

कमलेश नाहर की रिपोर्ट

राणापुर: Water Crisis in Ranapur: जल संकट से जूझ रहे राणापुर नागरिकों के लिए यह एक सुकून भरी खबर है।नर्मदा जल के लिए 2 मंत्रियों के साथ आज भोपाल में मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिला। मुख्यमंत्री ने तुरंत इस समस्या के समाधान के लिए अपने अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजोरा को आवश्यक निर्देश दिए।

जल संकट से जुझते राणापुर के लिए यह खबर सुकून भरी है।नर्मदा नदी का पानी नगर तक आए इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिला।

प्रतिनिधि मंडल में 2 केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान व निर्मला भूरिया भी थे।मंत्री नागरसिंह चोहान ने झाबुआ जिले में जलसंकट की स्थिति की जानकारी देते हुए राणापुर का विशेष उल्लेख किया।चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि नर्मदा का पानी अनास नदी व मोद सागर में डालकर क्षेत्र का जलसंकट समाप्त किया जा सकता है।साथ ग्रामीण क्षेत्र की जल जीवन योजनाओं को भी इससे सहायता मिल जाएगी।मुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा को प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा कर योजना बनाने के निर्देश दिए।

ACS ने एनवीडीए व पीएचई से की चर्चा…

ACS राजेश राजौरा के कक्ष में दोनो केबिनेट मंत्री सही प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बैठक की।बैठक में राजौरा को पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने पीएचई,जल निगम व एनवीडीए के अधिकारियों को निर्देश देकर योजना बनाने की चर्चा की।उन्होंने आश्वस्त किया कि इस योजना का सर्वे पूरी प्राथमिकता के साथ करवाया जाकर जल्द ही योजना बनाई जाएगी।

प्रतिनधि मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, उपाध्यक्ष द्वय राजेंद्र उपाध्याय ,रामेश्वर नायक,महामंत्री सोमसिंह सोलंकी,जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया,नगरपरिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर,बहादुर हटिला, शैलेन्द्र सिसोदिया, रामपाल चौहान, मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार,पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय शैलेश दुबे,मनोहर सेठिया, दिनेश आसरमा,दिलीप नलवाया, कमलेश नाहर,दीपेश सकलेचा,राजा टांक सहित अन्य शामिल थे।