Weather Alert: MP के दक्षिण- पश्चिम में भारी वर्षा की संभावना,अगले 3 दिनों में उत्तर – पूर्वी राज्यों के समीप होगा चक्रवात

उत्तर भारत में अभी भी स्थिति ठीक नहीं,अनायास भारी वर्षा के आसार

1066

Weather Alert: MP के दक्षिण- पश्चिम में भारी वर्षा की संभावना,अगले 3 दिनों में उत्तर – पूर्वी राज्यों के समीप होगा चक्रवात

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भारत में मानसून का उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिशा से दो तरफा हमला कई राज्यों में हो रहा है। इससे पूर्वी राज्यों सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड सहित दक्षिणी राज्यों यानी पूरा भारत ही बारिश के बीच चल रहा है। बादलों का जमघट हर जगह छाया हुआ है। कहीं तेज तो कभी धीमी वर्षा का दौर जारी रहेगा।

अगले दो दिनों में भारी से भारी बारिश ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में होने की संभावना है। चक्रवात के असर से बंगाल की खाड़ी में भी बादलों का जखीरा भारत की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में संभावना है इसका मुख्य असर दक्षिण पश्चिम भाग में हो सकता है।

इस समय एक साथ तीन तीन चक्रवात में उलझे पूर्वी देशों और उनके समुद्र में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इन तीन में से भारत की ओर एक चक्रवात अग्रसर है जो पूर्वी उत्तर पूर्वी दिशा में है अगले 4 दिनों में अपना गहरा असर दिखा सकता है।