Weather Alert: मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बादल छाए रहेंगे, एमपी में कल से ठंड का असर फिर शुरू होगा

889

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट 

भोपाल: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बादल छाए रहेंगे। एमपी में कल से ठंड का असर फिर शुरू होगा।

बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ अब तेजी से उत्तर- पूर्व की ओर रवाना हो रहा है।

आज लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, आधे यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण राज्यों में बादल छाए रहेंगे। लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी रहेगी। दिल्ली के बाद यूपी में कुछ जगह बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बादलों से कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश में ठंड का असर उत्तरी इलाकों में गुरुवार से लेकर रविवार तक देखा जा सकेगा। जबकि शेष इलाकों में भी ठंड का असर आएगा।

अगले 48 घंटों में एक बार फिर भारत के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बढ़ेगी तथा नज़दीकी कुछ राज्यों में बारिश की स्थिति भी हो सकती है।

दक्षिण में पूर्वी दिशा से आ रहे बादलों के कारण केरल से लेकर महाराष्ट्र तक तापमान में वृद्धि अब देखी जा सकेगी।