मौसम अलर्ट: चक्रवात अब बेंगलूरु के रास्ते कर्णाटक में होगा सक्रीय

मध्य प्रदेश में मावठा नहीं, बारिश होगी

586

मौसम अलर्ट: चक्रवात अब बेंगलूरु के रास्ते कर्णाटक में होगा सक्रीय

दिनेश सोलंकी खास रिपोर्ट

दक्षिण भारत में आया चक्रवात मैंड्रस तमिलनाडु से अब बेंगलुरु के रास्ते कर्नाटक में प्रवेश कर रहा है। यहाँ इसके तबाही का मंजर आंध्रा और तेलंगाना तक ख़ास होगा।

पश्चिमी हवाओं के साथ जब तब भी ठण्ड के दिनों में यदि चक्रवात आते हैं तो उनसे बारीश होती है और तापमान में वृद्धि होती है जबकि पश्चिम दिशा से आने वाले विक्षोभ से बर्फ़बारी और मावठा गिरता है। इसलिए दक्षिणी चक्रवात के माध्यम से बारिश हो रही है जिसके असर से अन्य राज्यों में भी बारिश बादल का वातावरण बन रहा है।

मध्य प्रदेश में कल से घने बादल छायेगे। सोमवार मंगलवार को कई स्थानों पर खासकर दक्षिण -पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। रात का तापमान कल से उछाल मारेगा। ठण्ड का असर कम हो जायेगा।

गोवा में अगले दो से तीन दिन बारिश होगी। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में बादल छाएंगे पूर्वी इलाकों में वर्षा हो सकती है।

कश्मीर और लद्दाख में आज भी बर्फ़बारी की सम्भावना है।