Weather Alert: आज से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में पांच दिनी बारिश

2399

Weather Alert: आज से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में पांच दिनी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पिछले साल दिल्ली में भारी वर्षा ने रिकार्ड तोडा था। इस साल नंबर मध्य प्रदेश का है जहाँ अक्टूबर के पहले-दूसरे सप्ताह में ही बारिश नए रेकार्ड बना सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सात दिन पूर्व जो चक्रवात थाईलैंड में आया था उसी का बिखरा हुआ अंश भारत में बंगाल की खाड़ी के बाद ओडिसा के बाद छत्तीसगढ़ और अब मध्य प्रदेश में सक्रिय हो रहा है।

ओडिसा, छत्तीसगढ़ में आज भी कई स्थानों पर भारी वर्षा होगी। चक्राकार स्थिति से बादल पूर्व से आकर मध्य प्रदेश होते हुए यूपी बिहार से उत्तर-पूर्वी राज्यों से गुज़रेंगे और आधे बादल वापस पूर्व से पश्चिम की ओर रुख करेंगे।

वहीं दक्षिणी राज्यों में भी पूर्वी हवाओं संग बादल सक्रिय रहेंगे। आज तमिलनाडु में चेन्नई सहित कई स्थानों पर भारी वर्षा की सम्भावना है।

मध्य प्रदेश में आज सभी स्थानों पर सामान्य से लेकर भारी वर्षा की स्थिति रहेगी। आज प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ज़्यादा और पश्चिमी हिस्से में सामान्य वर्षा हो सकती है।