Weather Alert: उत्तर पूर्वी MP में आज दोपहर बाद भारी बारिश,पूर्वी मानसून तेलंगाना, ओडीशा और महाराष्ट्र की ओर बढ़ा 

144

Weather Alert: उत्तर पूर्वी MP में आज दोपहर बाद भारी बारिश,पूर्वी मानसून तेलंगाना, ओडीशा और महाराष्ट्र की ओर बढ़ा 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

एक दिन के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में आज फिर भारी बारिश के संकेत उत्तर पूर्वी छोर से मिल रहे हैं। यहां पर नेपाल के रास्ते मानसून ने प्रवेश किया है जो प्रयागराज होते हुए मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग से प्रवेश करेगा। अगले कुछ घंटों में रीवा, सतना,पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में मानसून का प्रवेश शुरू होगा जो संभवत ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, भोपाल, सागर की ओर शाम तक पहुंचेगा। इंदौर, उज्जैन, देवास, झाबुआ आदि स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। शाम तक संभावना है हल्की से सामान्य बारिश होने की।

राजस्थान में पहुंचा चक्रवात जैसलमेर के रास्ते पोखरण से विदा हो रहा है। लगभग वह पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो चुका है, लेकिन उसका प्रभाव राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में दोपहर तक कायम रहेगा। शेष राजस्थान में धूप खिलेगी।

इधर आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल छाएंगे। सामान्य और तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली में भी दोपहर बाद बारिश की संभावना बन रही है।

पूर्वी मानसून फिर से प्रभावशील है जो उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रास्ते महाराष्ट्र और कर्नाटक तक पहुंच रहा है। शाम तक मुंबई में वर्षा संभावित है।