Weather Alert: MP सहित भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में आज भारी बारिश!

359

Weather Alert: MP सहित भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में आज भारी बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

आज भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश का सिलसिला रौद्र रूप से चल सकता है। भारतीय नक्शे की शुरुआत उत्तर में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में, उत्तर पूर्व में बिहार, बंगाल, असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड और झारखंड में, पूर्व में ओडिसा, छत्तीसगढ़, दक्षिण में तेलंगाना, आंध्रा, केरल और कर्नाटक में,

पश्चिम में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और राजस्थान में बारिश होगी। अधिकांश जगह तेज बारिश रहेगी।

 

मध्य भाग में मध्य प्रदेश में आज और कल घनघोर वर्षा होगी। यहां उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में मानसून हमलावर भूमिका में है।