Weather Alert: आज MP और मुंबई में भारी से भारी बारिश!

200

Weather Alert: आज MP और मुंबई में भारी से भारी बारिश!

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट 

संपूर्ण भारत में आज केवल मध्य प्रदेश में भारी से भारी बारिश का अंदेशा ताजे सैटेलाइट से हो रहा है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र याने ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना को छोड़कर शेष प्रदेश में मानसून प्रभावशाली है। सर्वाधिक वर्षा पूर्व, मध्य और दक्षिण भाग में हो सकती है। पश्चिमी भाग में सामान्य या तेज वर्षा होगी।

मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में भी दोपहर बाद मानसून का गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुंबई में आज फिर भारी बारिश होगी और आज संभवत महाराष्ट्र का उत्तर पश्चिम इलाका भारी बारिश से बेजार रहेगा।

उत्तर पूर्वी छोर से आ रहा मानसून दोपहर बाद बंगाल और झारखंड में सक्रिय होगा।चक्राकार हवाओं से आज पश्चिमी विक्षोभ के इरादे पूरे नहीं होंगे इसलिए उत्तर भारत आज शांत रह सकता है।