मौसम अलर्ट: आज से मध्य प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होगी,बादल-बारिश की गिरफ्त में होगा प्रदेश

1194

मौसम अलर्ट: आज से मध्य प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होगी,बादल-बारिश की गिरफ्त में होगा प्रदेश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण में आया चक्रवात मैन्ड्रूज अपना विशाल आकर खो चुका है लेकिन उसके बादलों का प्रभाव अब दक्षिण राज्यों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीसा और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। दक्षिण- पूर्वी हवाओं के साथ आधा भारत बादलों की गिरफ्त में है और कई राज्यों में बारिश हो रही है।

मध्यप्रदेश में कल से तापमान में वृद्धि हुई है आज और होगी। दक्षिण -पूर्वी हवाओं के कारण बादलों का खासा प्रवेश प्रदेश के कई इलाकों में होगा। उत्तरी मध्य प्रदेश मैं मौसम खुला रहेगा खासकर कल से उत्तरी इलाके को छोड़कर मध्यप्रदेश के शेष हिस्से में कई जगह पर बूंदाबांदी से लेकर बारिश का सिलसिला चल सकता है।

आज गोवा और महाराष्ट्र के दक्षिण हिस्से में कई जगह पर अच्छी बारिश की संभावना है। केरल तमिलनाडु कर्नाटक आंध्र और तेलंगाना में भी कई जगह तेज बारिश हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ ओडिशा और झारखंड में बादल छाएंगे।

कल से पश्चिमी बंगाल में भी बारिश की संभावना बढ़ेगी। आज अंडमान निकोबार में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है क्योंकि दक्षिण महासागर में अभी बादलों का प्रभाव भारत की ओर बना हुआ है।