Weather Alert: MP में 21 और 22 अप्रैल को बारिश की संभावना प्रबल, कल से 3 दिन तापमान में मिलेगी राहत

919

Weather Alert:
MP में 21 और 22 अप्रैल को बारिश की संभावना प्रबल, कल से 3 दिन तापमान में मिलेगी राहत

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में 21 और 22 अप्रैल को बारिश की प्रबल संभावना है। कल से 3 दिन तक तापमान में राहत मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं अब सीधे भारत के मध्य में प्रभावी हो गई है। इन हवाओं के कारण गुजरात और राजस्थान से बादलों का प्रवाह मध्य प्रदेश यूपी बिहार छत्तीसगढ़ झारखंड से होते हुए पूर्व दिशा की ओर होगा। संभावना है मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। यह बारिश हल्की से लेकर सामान्य हो सकती है। कल से तापमान में 1 से 2 डिग्री का की गिरावट होगी लेकिन 25 अप्रैल से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। मई के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना फिर बनेगी। प्रदेश में बादलों का प्रवाह अगले 15 दिन तो बना रहेगा।

उत्तर भारत की बात करें तो कश्मीर हिमाचल लद्दाख उत्तराखंड में अगले 2 दिन मौसम और बारिश का बना रहेगा। असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तक रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में 29 अप्रैल से फिर बादलों का आक्रमण होगा जिससे मई के प्रथम सप्ताह में यहां भी बारिश की संभावना बनेंगी।