Weather Alert: मध्य प्रदेश के तापमान में आएगी लगातार गिरावट

993
MP Weather

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्टर

भोपाल: आज शाम से लेकर शनिवार तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। दिन में राहत रहेगी मगर रातें ठंडी हो जाएंगी। प्रदेश के केवल पश्चिम और दक्षिण इलाकों में रविवार से राहत मिल सकेगी लेकिन अगले 15 फरवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी।        IMG 20220203 WA0037

बात करें उत्तर भारत की जहां आज से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का जबरदस्त आलम रहेगा। पंजाब में बारिश होगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लगे हिस्सों में भी बारिश की संभावना रहेगी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी ठंडी हवाओं से वातावरण में ठंडक रहेगी कई जगह पारा एकदम भी गिर सकता है। पूर्वी राज्यों में कल से बारिश का दौर चलेगा।

यह उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोप हमेश उत्तर भारत के शीर्ष पर आकर चक्राकार अवस्था में हो जाता है इसी कारण उत्तरी पहाडी राज्यों से लेकर निकटतम राज्यों में भी प्रभाव पड़ने लगता है। अभी भारत में पश्चिमी दिशा से आ रही हवाओं का उत्तर पश्चिम हिस्से में प्रवाह बना हुआ है।