Weather Alert:मुंबई में तूफानी बारिश का दौर चलेगा,MP में मानसून का प्रारंभिक चरण 15 से, 20, 21 जून को पूरे प्रदेश में भारी वर्षा!

1727

Weather Alert:मुंबई में तूफानी बारिश का दौर चलेगा,MP में मानसून का प्रारंभिक चरण 15 से, 20, 21 जून को पूरे प्रदेश में भारी वर्षा!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

दक्षिण राज्यों से ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जहां पर समुद्र किनारे तूफानी हलचल है, जिससे मुंबई और आसपास के हिस्से मुख्य रूप से चपेट में है। मुंबई में अगले 15 दिन तक रोजाना ही सामान्य से भारी बारिश का अंदेशा रहेगा। अभी भी 20 से 24 जून के बीच भारी से भारी बारिश का अंदेशा है। देखने वाली बात यह है कि इतनी बारिश के बाद भी मुंबई का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 29, 30 के लगभग रहेगा।

 

भारत में बंगाल की खाड़ी में इस समय मानसून का जबरदस्त प्रभाव है। मानसूनी बादल दक्षिणी भारत और पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहे हैं। जबकि दक्षिण- पश्चिम बादल महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की ओर पहुंच रहे हैं। मानसूनी बादलों का जितना असर अभी तमिलनाडु और केरल में नहीं है उससे कहीं ज्यादा उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और झारखंड में दिखाई दे रहा है।

 

भारत के दक्षिण पश्चिम से उठ रहे बादल महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के पश्चिम और उत्तर भाग से गुजर रहे हैं, इसलिए आज भी मध्यप्रदेश के प्रभावित इलाकों में बादल, बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

मध्य प्रदेश में दक्षिण- पूर्वी भाग से मानसून के बादलों का प्रवेश 15 जून से शुरू होने की संभावना लग रही है, जबकि 18 जून तक मानसूनी बादल पूरे प्रदेश में दस्तक दे देंगे और 20 से 22 जून के बीच कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश का अंदेशा अभी भी बना हुआ है।

 

भारत में दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर से उत्तर भारत की ओर उठने वाली हवाओं से आज पश्चिमी बादलों की आवक उत्तरी राज्यों में कम रहेगी।