Weather Alert: 2 तरफा मानसून जबरदस्त सक्रिय, देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

1877

Weather Alert: 2 तरफा मानसून जबरदस्त सक्रिय, देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

देश में इस समय दो तरफा मानसून जबरदस्त रूप से सक्रिय है। उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक जोरदार बारिश की प्रबल संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के बादल सक्रिय हैं, वहीं उत्तर – पूर्वी राज्यों से उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राज्यों सहित झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक मानसून ने घेर रखा है। असर गुजरात, तेलंगाना, आंध्रा और कर्नाटक तक है।

मध्य प्रदेश में आज बादलों का प्रभाव अधिक है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और मानसून का प्रभाव उत्तर पूर्व से पश्चिम तक फैला हुआ है। कई स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना भी है। मध्य प्रदेश में अगले 15 दिनों तक गरज बरस के साथ बारिश संभावित है। 7 से 10 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है।