
MP में मौसम बिगड़ा :बिजली गिरने से 4 की मौत: सिवनी-रीवा में बिजली कड़की, ग्वालियर-बैतूल-सागर में ओला-बारिश
सीएम मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया
मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा इलाकों में ओले और बारिश का दौर जारी है। इधर सिवनी और रीवा में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गईं।
मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, अगले 13 घंटे के लिए ग्वालियर, बैतूल, मुरैना, टीमकगढ़ समेत आठ जिलों में 60 किलो मीटर की रफ्तार से तेज हवाएं और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया था । जबकि शिवपुरी, गुना, अशोकनगर समेत 10 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की आंधी के आसार है। मध्य प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार को ग्वालियर और बैतूल में हुई भीषण ओलावृष्टि के साथ प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुदरत का सबसे दर्दनाक रूप सिवनी और रीवा में देखने को मिला, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई.
वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पातल में जारी है। वही इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया है।
चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता
सीएम ने सोशल मीडिया x पर लिखा कि में बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया की घटना
बता दें कि घटना ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया की है। जहां खेत का सीमांकन कराते समय आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब विपटी जाटव की जमीन का सीमांकन कराया जा रहा था। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।





