Weather Forecast : मध्य प्रदेश में शनिवार से ठंड बढ़ेगी!

कम से कम 3 डिग्री पारा नीचे आने की संभावना!

557

Weather Forecast : मध्य प्रदेश में शनिवार से ठंड बढ़ेगी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण पश्चिम हवाओं के वेग से उत्तर भारत में कश्मीर लेह लद्दाख और हिमाचल में जबरदस्त बादल छाए हुए हैं तथा कश्मीर में अच्छी खासी बर्फबारी हो गई है। कल से कश्मीर में मौसम साफ हो जाएगा मगर बर्फीली हवाओं से हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा दिल्ली यूपी ठंड से कांपने लगेंगे।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर 31 दिसंबर की रात से शुरू हो जाएगा कम से कम 3 डिग्री पारा नीचे आने की संभावना है। मध्यप्रदेश का उत्तरी भाग खासकर बहुत ठंडा रहेगा। आज मध्य प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

इस सप्ताह के अंत तक ठंड का प्रकोप उत्तर भारत में जारी रहेगा। दक्षिण भारत में भी बादल छाएंगे लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी।