Weather is Not Cool Yet : मौसम में अभी ठंडक नहीं, दिवाली की रात से तापमान गिरेगा!

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव!

272

Weather is Not Cool Yet : मौसम में अभी ठंडक नहीं, दिवाली की रात से तापमान गिरेगा!

Indore : नवंबर का दूसरे सप्ताह शुरू हो गया, लेकिन अभी भी मौसम में ठंडक महसूस नहीं हो रही। गुरुवार रात तापमान 18 डिग्री से ज्यादा था। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। पिछले चार-पांच दिनों से रात का तापमान इतना ही बना हुआ है।

गुरुवार को दिन का तापमान 31.8 (+1) तथा रात का 18.8 (+3) डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पिछले साल 9 नवम्बर को दिन का तापमान 31.2 तथा रात का 20.1 डिग्री सेल्सियस था। यानी पिछली साल की तुलना में रात का तापमान 1 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस कारण अभी प्रदेश की ओर ठण्डी हवा का रुख नहीं है। दीपावली बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान घटने के बजाए और बढ़ गया। मंगलवार रात को पारा 18 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि, सोमवार रात को पारा 17.2 डिग्री था। बुधवार को भी गर्मी तेज महसूस हो रही थी। हालांकि हल्की धुंध छाई हुई थी, लेकिन धूप से निजात नहीं मिल रही।

महाराष्ट्र में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की स्थिति बनी हुई है। इसी का कुछ असर हमारे यहां भी हो रहा है। तापमान में वृद्धि, हल्के बादल इसी का परिणाम हैं। वैसे यह स्थिति बहुत दिन नहीं रहने वाली। दो-तीन दिन में तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी। दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी आने के पूरे आसार हैं।

ठंड का सीजन शुरू जरूर हो गया है, लेकिन ठंड लाने वाली उत्तरी हवा का पैटर्न अभी सेट नहीं हुआ है। अधिकांश समय हवा की दिशा पूर्वी और कभी दक्षिणी हो रही है। बहरहाल, बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।