Weather Patterns : इंदौर में 3 दिन से दोपहर बाद रिमझिम बारिश, सुबह ठंडक बढ़ने लगी!

79
Weather Patterns

Weather Patterns : इंदौर में 3 दिन से दोपहर बाद रिमझिम बारिश, सुबह ठंडक बढ़ने लगी!

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार तो मानसून विदा हो चुका!

Indore : सुबह से दोपहर तक धूप और उसके बाद अचानक तेज बारिश होती है। ऐसा मौसम पिछले 3 दिनों से शहर में चल रहा है। अचानक होने वाली बारिश से लोग यह अनुमान ही नहीं लग पा रहे हैं कि कब बारिश हो जाएगी। एक तरफ जहां मौसम विभाग ने मानसून के विदा होने की घोषणा कर दी, फिर भी लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से सुबह मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। ओस भी दिखाई देती है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण यदि बारिश देर से शुरू हो रही है, तो देर तक होती भी है। ऐसा ही मौसम अभी भी देखा जा रहा है। इस तरह के मौसम से बीमारियों के बढ़ने की शंका ज्यादा है। मौसम के बदलाव का असर दिखाई भी देने लगा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार तो मानसून विदा हो चुका है। इसे कहा जा सकता है।

Also Read: EC Press Conference : महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज संभव, चुनाव आयोग की साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस!

जहां तक मालवा-निमाड़ के मौसम के मिजाज का सवाल है, यहां दिसंबर-जनवरी में भी कई बार रुक-रुककर बारिश होती है। अक्टूबर में होने वाली हल्की मध्यम बारिश को मावठा कहा जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश का पानी बहुत अधिक ठंडा भी होता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दिखाई दे रहा है।

जहां बारिश करीब एक महीना देरी से शुरू हुई है, तो देर तक बारिश होना भी है। यही कारण है कि मानसून विदा होने के बाद भी बारिश का क्रम जारी है। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में विदा होता मानसून बरस रहा है, इस कारण अचानक और तेज बारिश हो रही है। मानसून उत्तर दिशा से दक्षिण की ओर लौट रहा है और उत्तर दिशा से बरसाने वाली बारिश बहुत तेज होती है।

Also Read: Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण बादलों का रौद्र रूप- केरल, तमिलनाडु, आंध्रा और कर्नाटक में भारी वर्षा, MP में कमजोर रहेगा सिस्टम