Weather Report: उत्तर भारत में 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का अटैक,MP में 3 दिन शीत लहर, बारिश की संभावना भी

41

Weather Report: उत्तर भारत में 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का अटैक,MP में 3 दिन शीत लहर, बारिश की संभावना भी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का हमला अगले 24 घंटों में होगा। इस सप्ताह बर्फबारी और बारिश से कई राज्य भीगेंगे। शीत लहर भी कई राज्यों में चलेगी।

लद्दाख, कश्मीर में कल से बादल डेरा डालेंगे। लेह में बर्फबारी शुरू होगी जो अगले 10 से 12 दिनों तक चल सकती है। बारिश, बर्फबारी की संभावना इस सप्ताह कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, देहली, उत्तराखंड में बादल छाएंगे।

शीतलहर से मध्य प्रदेश भी अब काँपेगा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन दिन गिरावट रहेगी। आज ग्वालियर में 6, जबलपुर में 8, इंदौर में 9 और भोपाल में 9/10 डिग्री तापमान रहेगा।

प्रदेश में अगले सप्ताह कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी बन रही है। अभी बादलों के आने का क्रम दक्षिण पश्चिम से रहेगा, फिर पश्चिमी दिशा के बादल भी प्रदेश में घुसेंगे जिससे तापमान में उछाल आएगा। दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा।