Weather Today: आज पहुंचेगा चक्रवात हनोई तक, म्यांमार से बादल खिसकेंगे भारत के पूर्वी राज्यों की ओर

41

Weather Today: आज पहुंचेगा चक्रवात हनोई तक, म्यांमार से बादल खिसकेंगे भारत के पूर्वी राज्यों की ओर

 

भारत के दक्षिण में आज भी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी भाग में भारी से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेलंगाना में भी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में आज दिन में मौसम हल्का रहेगा, तेज धूप निकलेगी। दोपहर बाद बादल जमावट करेंगे और कुछ हिस्सों में शाम से लेकर रात के बीच में तेज बारिश की संभावना रहेगी। प्रदेश में उत्तर पूर्व और पूर्वी दिशा से बादलों का आगमन जारी है।

इधर भारत की पूर्वी दिशा में विशाल चक्रवात हनोई तक आ पहुंचा है। आज शाम तक वह हनोई में प्रवेश कर जाएगा इसके प्रभाव से म्यांमार में बादलों का प्रभाव बढ़ेगा और दो दिन बाद यह प्रभाव बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की शुरुआत करेगा। चक्रवात तीसरे दिन म्यांमार में आकर समाप्त होगा लेकिन बादलों का प्रवाह भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को घनघोर बारिश के लपेटे में ले सकता है।

 

उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश कई जगह हो सकती है और हिमाचल, दिल्ली में भी बारिश की संभावना रहेगी राजस्थान के पूर्वी और गुजरात के उत्तर पूर्वी इलाके में भी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में दोपहर बाद बादल छाएंगे और उसके उत्तर पूर्वी और पश्चिम भाग में दोपहर बाद बारिश की संभावना प्रबल रहेगी।