Weather Today: बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात का उदय, MP में गर्मी में आज उछाल- इंदौर, भोपाल और ग्वालियर बेल्ट में पारा 42 डिग्री के आसपास!

205

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात का उदय, MP में गर्मी में आज उछाल- इंदौर, भोपाल और ग्वालियर बेल्ट में पारा 42 डिग्री के आसपास!

 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

जैसा की लग रहा है कि पश्चिमी हवाओं के रुख से मौसम में बदलाव आया है। उसकी तेज हवाओं के कारण दक्षिण महासागर क्षेत्र में पूर्वी दिशा से आते बादल बंगाल की खाड़ी की ओर रुख करने लगे हैं, जिसके कारण यहां चक्रवात ने जन्म ले लिया है। बंगाल की खाड़ी की उत्तर दिशा में यह चक्रवात अभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। बहरहाल, इसकी दिशा तय नहीं है लेकिन बहुत संभावना है की हवाओं के बहाव से यह उत्तर – पूर्व दिशा की ओर खिसक सकता है। इसके असर से भारत के दक्षिण और पूर्वी दिशा में मौसम में अब बदलाव संभावित है।

 

इधर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से लद्दाख में लगातार बर्फबारी होगी, संभावना है। आगामी 13 अप्रैल तक लद्दाख में अच्छी खासी बर्फबारी होगी। कश्मीर में भी 11 अप्रैल तक बादलों की गड़बड़हाट के साथ बारिश की संभावना है। यही हालत हिमाचल प्रदेश में भी रह सकती है। असर से पंजाब,दिल्ली, हरियाणा में भी संभावना है, अगले 24 घंटों में अचानक बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल से यहां पर तापमान में तेजी से कमी आना शुरू हो जाएगी जिससे कुछ दिन गर्मी से राहत मिल पाएगी।

 

मध्य प्रदेश में अभी गर्मी के तेवर तीखे हैं। खासकर इंदौर भोपाल बेल्ट में गर्मी का असर 41 डिग्री तक जाएगा। ग्वालियर में 42 डिग्री। वहीं इंदौर भोपाल में कल से एक डिग्री राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश में 11 अप्रैल से यहां बादलों संग गर्मी में राहत मिल सकती है लेकिन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी फिर उफान पर आएगी, ऐसा पता चलता है। इधर जबलपुर में अगले सप्ताह बारिश की संभावना प्रबल है।

 

महाराष्ट्र में उत्तर दिशा से बादल उतर कर आए हैं। अगले सप्ताह मुंबई में बारिश की हल्की संभावना है। पश्चिम बंगाल झारखंड और पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावनाएं बन रही है।