Weather Today: उत्तराखंड, UP के दक्षिण और MP के उत्तर पूर्वी इलाकों में आज तूफानी बारिश 

396

Weather Today: उत्तराखंड, UP के दक्षिण और MP के उत्तर पूर्वी इलाकों में आज तूफानी बारिश 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चक्राकार बादलों का तूफानी वेग प्रयागराज में आज भारी बारिश करता हुआ मध्य प्रदेश के रीवा, सिंगरौली, सागर में भारी वर्षा करेगा। तेज हवाओं के संग इसका रौद्र रूप हो सकता है। इसी के साथ दोपहर तक जबलपुर, भोपाल आदि इलाकों में भी वर्षा संभावित है।

उत्तर भारत के चक्रवाती सिस्टम के चलते भी प्रदेश के उत्तरी भाग ग्वालियर, मंदसौर आदि में भी वर्षा संभावित है।

इंदौर सहित दक्षिण पश्चिम इलाके में असमंजस्य की स्थिति रहेगी, यहां मानसून कमजोर रहेगा। अनुकूल स्थिति रही तो शाम तक वर्षा हो सकती है. ये बादलों की गति पर निर्भर करेगा।

 

उत्तर भारत में एक बड़ा चक्र घूम रहा है जो राजस्थान से कश्मीर होते हुए उत्तराखंड से हरियाणा, दिल्ली से फिर राजस्थान जा रहा है। इससे आज उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ प्रभावित राज्य हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी तेज वर्षा संभावित है।

चक्राकार सिस्टम से छत्तीसगढ़ के आधे ऊपरी हिस्से में भी भारी बारिश के आसार हैं। इधर पूर्वी मानसून आज महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से मुंबई आदि में बरस सकता है। दक्षिण में बादल छाएंगे खासकर कर्नाटक, केरल, तेलंगाना में बारिश होगी।