Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने ली तेज करवट, MP में बारिश- आंधी से गर्मी से मिलेगी 3 डिग्री राहत

3 मई से अगले 15 दिनों तक तापमान में बनी रहेगी गिरावट

321

Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने ली तेज करवट, MP में बारिश- आंधी से गर्मी से मिलेगी 3 डिग्री राहत

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने तेज करवट ली है। कल कई इलाकों में तेज आंधी चली और बादलों का हुजूम तितर – बितर हो गया। आज भी दोपहर बाद हवाएं चलेंगी। पश्चिमी हवाओं संग बादल प्रदेश के कई हिस्सों में रंग जमाएंगे। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में 24 घंटों में बारिश होगी।

 

3 मई से मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री उतर जाएगा। ऑनलाइन मौसम की जानकारी अनुसार 3 मई से अगले 15 दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रहेगी। कुछ जगह बारिश बार – बार होगी।

 

पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में भी बारिश होगी और 3 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने लगेगी। 4 मई से जोधपुर में अधिकतम तापमान 36, जयपुर में 38/36 तक जा सकता है। राजस्थान से बादल मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं।

 

पश्चिमी विक्षोभ के हमले से लद्दाख में आज से बर्फबारी होगी। कश्मीर में बारिश और हिमाचल में गरज बरस की स्थिति बनेगी। उत्तराखंड में भी लगभग यही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में गर्मी से राहत मिलेगी, दो दिन बाद बिजली, हवा संग वर्षा संभव है।

दक्षिण भारत में हवाओं का असर अब उत्तर, पश्चिम दिशा में कम होकर दक्षिण पूर्व दिशा में रहेगा। यहां महासागर से आ रहे बादल केरल, तमिलनाडु से ही टर्न लेकर कर्नाटक, आंध्रा से होकर बंगाल की खाड़ी से पूर्व दिशा में लौट रहे हैं। अभी बंगाल की खाड़ी में चक्राकार स्थिति में बादल केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में कई स्थानों पर भारी बारिश को अंजाम दे रहे हैं।