Weather Update: भारत के मानसून की चाल 2 चक्रवातों ने बिगाड़ी, दक्षिण में भारी बारिश, विधिवत मानसून 2 जून को केरल से, MP में आज हल्की बारिश

1818

Weather Update: भारत के मानसून की चाल 2 चक्रवातों ने बिगाड़ी, दक्षिण में भारी बारिश, विधिवत मानसून 2 जून को केरल से, MP में आज हल्की बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के मानसून की चाल दो चक्रवातों ने बिगाड़ी है। 8 दिन पूर्व भारत के दक्षिण – पश्चिमी भाग के अरब सागर क्षेत्र में पहले चक्रवात ने जन्म लिया था जिससे बादलों में उथल-पुथल शुरू हुई थी। इसके बाद पूर्वी हिस्से में बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात ने जन्म लिया जिसके कारण फिर मानसून तितर बितर हुआ। अब यही चक्रवात बंगाल की तरफ बढ़ते हुए उत्तर- पूर्व की ओर खिसक रहा है, जिसके चलते बंगाल की खाड़ी में जमे बादल अब दक्षिण राज्यों की ओर बढ़ सकेंगे। इससे संभावना है कि 2 जून से केरल में विधिवत मानसून शुरू हो सकता है। बहरहाल केरल में भारी बारिश है, इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। मुंबई में एक ब्रेक के बाद आज दोपहर से फिर बारिश होगी।

जब तब भी चक्रवाती बादल बनते हैं तब तब मानसून की चाल बिगड़ना स्वभाविक हो जाता है। ये सब पर्यावरण के बिगड़ते ढर्रे से हो रहा है। यदि बंगाल पहुंच रहा चक्रवात अगले 24 घंटों में असम, अरुणाचल सहित पूर्वी राज्यों से बाहर होता है तो विधिवत मानसून 2 जून से केरल से शुरू होना हो जाएगा। क्योंकि फिर बंगाल की खाड़ी के बादलों का रास्ता दक्षिण राज्यों की ओर खुलता जाएगा। हालांकि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उड़ीसा में आज भी बारिश होगी, लेकिन अब संभावना नजर आ रही है कि 2 जून से केरल में भारी बारिश का दौर विधिवत मानसून के साथ चल सकता है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर है यहां भी बादलों में परस्पर टकराव बना है जिसके चलते राजस्थान में भी बादलों की चैनल चली है जिससे तेज हवाओं ने मध्य प्रदेश की ओर रुख किया है। लद्दाख में आज भी बर्फबारी होगी। कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली में बादल रहेंगे, बारिश की संभावना भी रहेगी।

मध्य प्रदेश में आज बादल तेज बहाव के साथ बने रहेंगे। ग्वालियर, भोपाल बेल्ट में बारिश होगी। इंदौर में हल्की बारिश हो सकती है।