Weather Update: पूर्व दिशा में 3 चक्रवात सक्रिय, 2 से भारत को मिलेगी नमी, दक्षिण भारत में 3 दिन बाद भारी बारिश का दौर, राजस्थान में बारिश, MP में बारिश का मौसम सामान्य

328

Weather Update: पूर्व दिशा में 3 चक्रवात सक्रिय, 2 से भारत को मिलेगी नमी, दक्षिण भारत में 3 दिन बाद भारी बारिश का दौर, राजस्थान में बारिश, MP में बारिश का मौसम सामान्य

 

 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

भारत की उत्तर पूर्वी दिशा में चाइना और जापान के समुद्र में तीन चक्रवात सक्रिय है। इसमें से चाइना और उसके समुद्र में स्थिर दो चक्रवात का दूरगामी प्रभाव भारत में पड़ेगा। चाइना के चक्रवात के प्रभाव से भारत के शीर्ष पर चल रहे बादल भूटान से टर्न लेकर बंगाल, बिहार, यूपी से उत्तर भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

आज यूपी, बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश होगी। मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में बरसाती मौसम कमजोर रहेगा। दक्षिण राज्यों में बादल आते जाते रहेंगे।

मध्य प्रदेश में बारिश अभी मध्य क्षेत्र में हल्के से सामान्य स्थिति में हो सकती है। इंदौर सहित पश्चिमी क्षेत्र में मौसम लगभग खुला रहेगा। यहां अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होगी। शनिवार से बारिश की संभावना फिर बनेगी।

दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 3 दिन में भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण समुद्रीय भाग में बादलों का जखीरा दक्षिण राज्यों की ओर बढ़ रहा है।