Weather Update: 3 चक्रवात भारत में और धकेलेंगे मानसून,MP में 24 जुलाई तक लगातार वर्षा, मुंबई में 31 जुलाई तक भारी बारिश

10493

Weather Update: 3 चक्रवात भारत में और धकेलेंगे मानसून,MP में 24 जुलाई तक लगातार वर्षा, मुंबई में 31 जुलाई तक भारी बारिश

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश(दक्षिण- पश्चिम), गुजरात, राजस्थान(दक्षिण पश्चिम), उत्तराखंड में आज सामान्य या तेज बारिश के आसार रहेंगे। भारत के उत्तर- पूर्व दिशा से गोलाकार मानसून पूर्वी राज्यों सहित बिहार, यूपी, एमपी के दक्षिण पश्चिम भाग से होकर राजस्थान से दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में घूम रहा है, जहां कहीं कहीं बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है।

दक्षिण पूर्वी मानसून दक्षिण राज्यों और महाराष्ट्र से होकर गुजरात और मध्य प्रदेश को छूता हुआ अरब सागर की ओर अग्रसर है, जहां से बदल घूमते हुए पाकिस्तान होकर जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को प्रभावित कर रहे हैं।

आज भी मध्य प्रदेश के दक्षिण- पश्चिम भाग में मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुल सकता है लेकिन शाम होते-होते बादलों का घेरा फिर से प्रदेश के इस हिस्से को लपेट में लेगा। जबकि मध्य प्रदेश का उत्तर पूर्वी भाग सामान्य बादलों का रहेगा, जहां कमजोर मानसून रहेगा।

मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम इलाके में अगले तीन से चार दिन तक बारिश का माहौल बना रहेगा।

मानसून की चपेट में महाराष्ट्र भी बुरी तरह प्रभावित है और मुंबई को 31 जुलाई तक कई बार भारी से भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण राज्यों में कर्नाटक तेलंगाना और आंध्र में प्रभावी बारिश होगी छत्तीसगढ़ के केवल दक्षिणी हिस्से में बारिश का असर रहेगा।

भारत के दक्षिण पूर्व दिशा में पैसेफिक सागर में तीन चक्रवात सक्रिय हैं जो उत्तर पूर्व दिशा में कूच करेंगे इसके असर से मानसून भारत की ओर गति लेगा। इससे आने वाले दिनों में बारिश की निरंतरता भारत के दक्षिण पश्चिम राज्यों में जारी रहेगी।