Weather Update: 3 चक्रवाती घेरे भारत के आसपास, दक्षिण राज्यों में तूफानी बारिश, MP में अचानक वर्षा का क्रम जारी 

322

Weather Update: 3 चक्रवाती घेरे भारत के आसपास, दक्षिण राज्यों में तूफानी बारिश, MP में अचानक वर्षा का क्रम जारी 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिण, दक्षिण -पूर्व और दक्षिण -पश्चिम राज्यों में तूफानी बारिश का असर है। दक्षिण महासागर में चेंज नामक चक्रवात जो पश्चिम की ओर सेशल्स के पास खिसक रहा है उसके प्रभाव से आज सुबह कर्णाटक के समुद्रीय क्षेत्र अरब सागर में नए चक्रवात को जन्म मिला है। ये चक्रवात 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार में पनप रहा है। इसके प्रभाव से और पूर्वी दिशा से आ रहे बादलों से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक , आंध्रा और तेलंगाना में तूफानी वर्षा की सम्भावना है। यहाँ से बादल ओडिसा को छूते हुए उत्तर पूर्व दिशा में जा रहे हैं जबकि प्रभाव महाराष्ट्र के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में भी पड़ रहा है।

 

मध्य प्रदेश में भी बादलों के छाने और अचानक बरसने का क्रम दक्षिण-पश्चिम और मध्य क्षेत्र में चल रहा है। इधर पश्चिम से भी बादल आ रहे हैं जिनकी हवाओं का प्रवाह मध्य प्रदेश में हो सकता है। आगामी एक सप्ताह तक मध्य प्रदेश में बादलों के आने जाने का सिलसिला चलेगा जो कई जगह बारिश करेगा। दक्षिणी-पश्चिम सागर इलाके में पनप रहे नए चक्रवात से परिस्थितयां बदल सकती हैं।

उत्तर भारत में लद्दाख और कश्मीर में बादल गुज़र रहे हैं जिनसे बारिश, बर्फ़बारी की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन उत्तर भारत में हो सकता है।