Weather Update: भारत में फिलिपींस तक 4 चक्रवात सक्रिय, 2 की दिशा भारत की ओर,MP में मानसून लगभग समाप्त,तापमान में हो सकती है 37 डिग्री तक बढ़ोतरी

787

Weather Update: भारत में फिलिपींस तक 4 चक्रवात सक्रिय, 2 की दिशा भारत की ओर,MP में मानसून लगभग समाप्त,तापमान में हो सकती है 37 डिग्री तक बढ़ोतरी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून लगभग समाप्त हो चुका है लेकिन बादलों का आवागमन हल्के रूप से प्रदेश के निचले भाग में और उत्तरी भाग में चल रहा है लेकिन इससे बारिश की संभावनाएं नहीं है। अगले 15 दिनों में प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में 37 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। जबकि इंदौर,भोपाल में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18, 19 रह सकता है।

भारत की पूर्वी दिशा में चार चक्रवात सक्रिय हैं जिनमें से दो की दिशा भारत की ओर है। इसमें से पहला चक्रवात भारत के बिल्कुल नजदीक बंगाल की खाड़ी में है जो उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। कोलकाता में कल से बारिश का सिलसिला एक सप्ताह के लिए शुरू हो सकता है वहीं कुछ संभावना झारखंड में भी रहेगी और उड़ीसा में भी रह सकती है। हल्के बादल सामान्य बारिश दक्षिण राज्यों समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कर सकते हैं।

दूसरा चक्रवात फिलीपींस से आगे भारत की ओर बढ़ रहा है जो वियतनाम, हनोई, लोस तक आकर ठहर जाएगा। लेकिन इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात पूर्वी राज्यों में आने वाले दिनों में घनघोर बारिश कर सकता है।