Weather Update: विशाल पश्चिमी विक्षोभ का आगमन, दक्षिण में चक्रवात की स्थिति यथावत, MP में ठंड से हल्की राहत

476

Weather Update: विशाल पश्चिमी विक्षोभ का आगमन, दक्षिण में चक्रवात की स्थिति यथावत, MP में ठंड से हल्की राहत

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

विशाल पश्चिमी विक्षोभ रूस से चलता हुआ पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। जो अभी ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान को प्रभावित करेगा इसका उत्तर भारत में 14 जनवरी से असर शुरू होगा, जब लगातार बर्फ गिरने लगेगी और बारिश का सिलसिला चलेगा। बहरहाल तो तापमान में उछाल आना शुरू होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी में शीत लहर जारी है। आज भी घना कोहरा पंजाब से बिहार तक छाया हुआ था जो जल्द छंटने भी लगा।

मध्य प्रदेश में शीत लहर से ठंड का प्रकोप ग्वालियर, जबलपुर बेल्ट में यथावत बना हुआ है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक आ गया है जिसमें कल 2 डिग्री उछाल दिन रात के तापमान में आ सकता है।

IMG 20260109 WA0009

इंदौर में दो दिन ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 12 से 16 जनवरी के बीच फिर ठंड का प्रकोप चलेगा। जबलपुर में भी बादल छाने से तापमान में कल से उछाल आएगा। भोपाल में न्यूनतम तापमान कल 9 से बढ़कर 10 हो जाएगा जबकि इंदौर में 11 से 12 डिग्री।

प्रदेश के उत्तरी भाग ग्वालियर और आसपास आज भी घना कोहरा छाया रहा।

श्रीलंका के पास से चक्रवात गुजर रहा है जो उसके पूर्वी भाग में भारी बारिश कर रहा है साथ ही पश्चिमी बंगाल की ओर बढ़ता हुआ तमिलनाडु में तेज हवाओं संग बादल असर डाल रहे हैं। आंशिक असर केरल और आंध्रा में भी है। चक्रवात अब भी 55 km प्रति घंटे की रफ्तार में है तथा पूर्ण आकार में आने में संभवतया और 24 घंटे लग सकते हैं।

*सेटेलाइट चित्र पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी चक्रवात के*