Weather Update: साउथ अफ्रीका से आ रही है बादलों की लहर, भारत के कई राज्यों में 10 दिन तक ठंड का कहर 

224

Weather Update: साउथ अफ्रीका से आ रही है बादलों की लहर, भारत के कई राज्यों में 10 दिन तक ठंड का कहर 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

तमिलनाडु में तूफानी मार अब आंध्रा में है, जहां कई जगह भारी बारिश होगी। आंशिक असर कर्नाटक, तेलंगाना में रहेगा। केरल में मौसम खुला रहेगा। तमिलनाडु में चेन्नई सहित कहीं कहीं स्थानों पर बारिश हो सकती है। तूफानी बादलों का रुख दक्षिण राज्य आंध्रा से उत्तर – पूर्व की ओर रहेगा।

भारत के पश्चिम द्वार से बादलों की चाल शुरू हुई है जो साउथ अफ्रीका से आ रही है। ये बादल सऊदी अरब के रास्ते अफगानिस्तान, पाकिस्तान से भारत में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड तक का सफर करेंगे। बादलों का कुछ हिस्सा राजस्थान, पंजाब से भी गुजरेगा। इनसे ठंडी हवाओं का असर होगा जिससे कई राज्यों में शीत लहर चलेगी। पहाड़ी उत्तरी राज्यों में बारिश की संभावना बन सकती है। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और एमपी में भी ठंड का असर तेज होगा।

मध्य प्रदेश में उत्तर से पूर्व दिशा की ओर कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। सर्वाधिक ठंड जबलपुर, ग्वालियर,सतना, सागर, गुना, शिवपुरी, कटनी, सिवनी आदि में रहेगी। भोपाल इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, रतलाम, धार आदि में भी तेज ठंड रहेगी। आगामी 10/11 दिसंबर तक ठंड का असर विशेषकर रातों में रहेगा। अधिकतम पारा 24/25/26 डिग्री चलेगा।

महाराष्ट्र, गुजरात में अधिकतम पारा 28 से 30 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान मुंबई में 23 तो अहमदाबाद में 16/17 तक रहेगा। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर रहेगा।

फिलिपींस के समुद्र में नए अनाम चक्रवात का उदय हुआ है जो अभी 35 km प्रति घंटे की रफ्तार में है।