Weather Update: 2 दिन बाद MP से गर्मी होगी उड़न छू,18 जून से मानसून बारिश संभावित

गुजरात को भारी नुकसान पहुंचा रहा है चक्रवात बीपरजाय,पूर्वी राज्यों में हो रही है धमाके से बारिश

1232

Weather Update: 2 दिन बाद MP से गर्मी होगी उड़न छू,18 जून से मानसून बारिश संभावित

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत को इस समय तीन स्थानों से मौसम की विचित्रता से जूझना पड़ रहा है। एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ है जो कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से सीधे पूर्वी राज्यों को प्रभावित कर रहा है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी का मानसून है जो चक्रवात के कारण अपनी दिशा तय नहीं कर पा रहा है। यहां भी बादल चक्राकार होकर घूम रहे हैं। तीसरी ओर गुजरात में आया भीषण चक्रवात है जो गुजरात के आधे हिस्से को तबाह करने पर तुला हुआ है। इसका असर राजस्थान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तक हो रहा है, जहां बादल पहुंच रहे हैं।

चक्रवात गुजरात के आधे हिस्से में पहुंच चुका है। इसकी दिशा ज्यादातर उत्तर से पूर्व की ओर है। संभावना है यह दक्षिणी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके आगे बढ़ते ही बंगाल का मानसून दक्षिणी राज्यों और मध्य प्रदेश की और कूच कर सकता है।

मध्यप्रदेश में संभावित मानसूनी बारिश या कहें चक्रवात के असर से बारिश 18 जून से शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 18 जून से बारिश का असर देखा जा सकेगा जबकि उत्तरी भाग में चक्रवात के कारण भारी वर्षा का अनुमान रहेगा।

मध्यप्रदेश में तीसरे दिन से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। संभावना है 37 डिग्री अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक गिर सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत से होते हुए सीधे पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के रूप में देखा जा रहा है। यहां पर पिछले 24 घंटे से अरुणाचल, असम सहित सभी छोटे-छोटे राज्यों में भारी बारिश हो रही है। यह सिलसिला अगले 24 घंटे चल सकता है। इसके असर से पश्चिमी बंगाल में भी बारिश हो रही है।