

Weather Update:3 दिन की राहत के बाद कल से गर्मी का सामना होगा, कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, 12 अप्रैल से भीषण गर्मी की शुरुआत!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
आज के बाद कल से भारत के कई शहरों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री उछाल आएगा। बादलों संग गर्मी बढ़ेगी और 12 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री तक जाने की संभावना रहेगी।
राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में कल से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। इन राज्यों 32 डिग्री से तापमान 42 से लेकर 44/45 डिग्री तक जाएगा। राजस्थान में 31/32 से बढ़कर 12 अप्रैल तक 42/45 डिग्री, दिल्ली में 31 से बढ़कर 43 डिग्री तक तापमान होगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कई राज्यों में उमस के साथ गर्मी 24 से 27 डिग्री तक भी जा सकती है।
पश्चिमी द्वार से बादलों का रैला आज राजस्थान से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड होकर गुजरेगा। इन राज्यों में आज बादल ठंडक देंगे। कश्मीर में कल से तापमान में वृद्धि होगी जो अधिकतम पारे को 18 से बढ़ा कर 15 दिन में 30 डिग्री तक ले जाएगा। जबकि लद्दाख में 9 अप्रैल से फिर बर्फबारी हो सकती है जो पूर्वी राज्यों के तापमान को कम करेगा।
मध्य प्रदेश में 3 दिन गर्मी से राहत के बाद कल से गर्मी का सामना होगा। 12 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी। 1 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल भी छाएंगे। 15 दिन में ग्वालियर में तापमान 44 डिग्री, भोपाल, इंदौर में 43, जबलपुर में 41 डिग्री तक तापमान जा सकता है।