Weather Update: महाराष्ट्र के बाद MP में मानसून का प्रवेश 17 जून से, बादलों की चक्राकार स्थिति से मुंबई में भारी बारिश!

291

Weather Update: महाराष्ट्र के बाद MP में मानसून का प्रवेश 17 जून से, बादलों की चक्राकार स्थिति से मुंबई में भारी बारिश!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत की पूर्वी दिशा में स्थित देश हनोई, वियतनाम, फिलिपींस की ओर से आ रहे मानसूनी बादल भारत की बंगाल की खाड़ी में जमा होकर, दक्षिणी राज्यों की ओर अपना क्रम निरंतर जारी रखे हुए हैं। वहीं दक्षिणी दूसरे छोर पर कर्नाटक और महाराष्ट्र में बादलों की चक्राकार स्थिति चल रही है जो मुंबई में भारी बारिश करते हुए इसके बादल दक्षिणी गुजरात से होते हुए मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्वी राजस्थान से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।

इधर भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम मेघालय और अरुणाचल में बादलों की चक्राकार स्थिति बनी हुई है जो 24 घंटे से एक ही स्थान पर स्थित है। यह बादल भूटान और बांग्लादेश को भी प्रभावित कर रहे हैं। जबकि बंगाल की खाड़ी में जमा बादल भारत के दक्षिणी राज्यों सहित ओडीशा और बंगाल को भी लपेटे हुए हैं।

महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश 17 जून से शुरू हो जाएगा जो दक्षिण पूर्वी भाग से होगा। इंदौर, भोपाल, जबलपुर में आदि इलाकों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। कई जगह पर बादलों का बवंडर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ दिखाई देगा।

मध्य प्रदेश में अभी बादल पश्चिम, उत्तर और पूर्वी दिशा से उत्तर प्रदेश की ओर मुड़ रहे हैं। प्रभावित इलाकों में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। जबलपुर में अधिकतम पारा 39, 40 डिग्री, भोपाल में 36 डिग्री और इंदौर में 34 से 36 डिग्री के बीच चलेगा।