Weather Update: मुंबई के बाद अब गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना!

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम उड़ीसा और बंगाल की ओर बढ़ा

898

Weather Update: मुंबई के बाद अब गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

संपूर्ण महाराष्ट्र में खासकर पश्चिमी भाग में धुंआधार बारिश का सिलसिला आज भी चलेगा। चक्रवात यहां छिन्न भिन्न अवस्था में होकर गुजरात, मध्यप्रदेश तक फैल गया है। आज मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, नाशिक, नागपुर में भारी बारिश होगी, जबकि पूर्व दिशा से बादलों का दबाव अन्य स्थानों पर भी बारिश करेगा।

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में भी बारिश होगी। गुजरात में आधे निचले हिस्से में तेज, भारी बारिश का अनुमान है। जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, पोरबंदर बेल्ट प्रभावित रहेगा।

मध्य प्रदेश का पश्चिमी क्षेत्र आज बादलों की गिरफ्त में आएगा। यहां गुजरात और महाराष्ट्र से दबाव बढ़ेगा। धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर में तेज हवाओं संग बारिश होगी। शाम तक भोपाल, ग्वालियर, देवास, शाजापुर, रायसेन आदि भी चपेट में आयेंगे। प्रदेश के तापमान में कल से और कमी आएगी।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती बादलों का बहाव उड़ीसा, बंगाल, झारखंड, छत्तीस गढ़ की ओर रहेगा। वहीं दक्षिण भारत में भी पूर्वी और पश्चिमी बादलों का असर रहेगा। केरल, कर्नाटक, तमिलनाड, आंध्रा में बारिश होगी। तेलंगाना में भी आंशिक बारिश हो सकती है।

इधर भारत के उत्तरी राज्यों में भी हल्के चक्रवात का असर पश्चिम क्षेत्र से रहेगा। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड तक बारिश के आसार हैं। पंजाब, यूपी में भी बादल छाएंगे। कल से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी बारिश होगी।