Weather Update: 2 दिशाओं से बादलों का आगमन, MP में पूरे सप्ताह बारिश के आसार, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक कोहरे की मार

1879
Weather Update

Weather Update: 2 दिशाओं से बादलों का आगमन, MP में पूरे सप्ताह बारिश के आसार, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक कोहरे की मार

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

मध्य प्रदेश में इस समय पश्चिम और दक्षिण दो दिशा से बादलों का आगमन हो रहा है जो कोहरे के कारण नजर नहीं आते हैं। पूर्व संभावनाओं के अनुसार प्रदेश में 3 से 9 जनवरी तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। मध्य प्रदेश में बादल पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर बह रहे हैं।

 

आज भारत में कोहरे का फैलाव राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में आधा हिस्सा और कुछ गुजरात तक रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसका असर मध्य प्रदेश में ग्वालियर सहित उत्तरी भाग तक पड़ेगा।

 

इधर दक्षिण में धूमिल हुए चक्रवात से बिखरे बादल अब केरल कर्नाटक द्वार से आंध्र और तेलंगाना होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ कूच कर रहे हैं।