Weather Update: MP में आज और कल बादल और बारिश की सम्भावना

अप्रैल अंत तक 40 डिग्री तक जायेगा तापमान

589

Weather Update: MP में आज और कल बादल और बारिश की सम्भावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

MP में आज और कल बादल और बारिश की सम्भावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल अंत तक 40 डिग्री तक तापमान जायगा।

दक्षिण-पश्चिम मार्ग से बादलों का रैला भारत में केरल, कर्णाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार के रस्ते पूर्व दिशा की ओर चल रहा है। जिसकी सम्भावना 20 -21 अप्रैल तक बनी रह सकती है। इसके अलावा 24 से फिर बादल छाएंगे जो टुकड़ों में अप्रैल अंत तक बने रह सकते हैं। अप्रैल के आखरी सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जायेगा जबकि न्यूनतम तापमान 28 -29 के आसपास हो सकता है।

इंदौर, भोपाल, जबलपुर बेल्ट में दो दिन घने बादल छाएंगे। बारिश की सम्भावना 18 अप्रैल तक बनी रह सकती है। बादलों का प्रवाह महाराष्ट्र से रहेगा। नाशिक, पुणे आदि में तो वर्षा की सम्भावना अधिक रहेगी।

उत्तर भारत में चार दिन बाद से बादल छाएंगे। कश्मीर, हिमांचल में वर्षा हो सकती है। असर पंजाब, हरियाणा, देहली, उत्तराखंड तक बना रहेगा। राजस्थान में भी आज से बादल गहरे छाएंगे।