Weather Update: गुड़ी पड़वा और ईद पर MP समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना

102

Weather Update: गुड़ी पड़वा और ईद पर MP समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के बादल अब देश के कई हिस्सों में फैल चुके हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक इसका असर देखा जा रहा है। गुड़ी पड़वा और ईद पर बादलों की घेराबंदी से बारिश का प्रभाव देखा जाएगा। असर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तक में है जहां तीन दिन तक कई जगह बारिश गिरने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का अगला हमला शुरू हो गया है जिसमें कश्मीर, पंजाब, लद्दाख, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार के अलावा छग, अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, बंगाल, तेलंगाना, आंध्रा और तमिलनाडु तक इसकी चपेट में हैं। पूर्वी भाग में कई जगह ओलों की बरसात भी हो सकती है। कल से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी असर रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज उत्तर – पूर्वी हिस्से में बारिश हुई है। कल से 20 मार्च तक विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना रहेगी। तापमान में कमी अगले 5 दिन तक रहेगी। 23 मार्च से गर्मी फिर अपना असर दिखाएगी।