Weather Update: MP में बारिश की संभावना, भारत के उत्तर पश्चिम भाग में बादल चक्राकार

211

Weather Update: MP में बारिश की संभावना, भारत के उत्तर पश्चिम भाग में बादल चक्राकार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर -पश्चिम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में विक्षोभ के बादल चक्राकार हो गए हैं जिसकी वजह से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी बादल घुस रहे हैं। इससे हवाओं का प्रहार बढ़ रहा है। कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बादल बहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी। राजस्थान में तेज हवाओं से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट आएगी। जबकि न्यूनतम गिरावट पंजाब में आएगी। दिल्ली, हरियाणा में ठंडक बढ़ेगी।

चक्राकार बादलों का असर मध्य प्रदेश में भी होगा। हवाओं से दिन का तापमान 1 डिग्री कम हो सकता है। अगले 2 दिन में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, महू, देवास, भोपाल में बादल छाएंगे, बारिश ओलों की संभावना रहेगी।

दक्षिण भारत में बादलों की आहट तेज है, श्रीलंका से एक बार फिर बादलों का बहाव केरल और तमिलनाडु की ओर चल पड़ा है। श्रीलंका में आज भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण महासागर में पूर्व दिशा से बादलों की चाल पश्चिम दिशा की ओर हो गई है।