Weather Update: ईरान में फिर हुए चक्राकार बादल, भारत के उत्तर पश्चिम में अनायास बारिश की संभावना

216

Weather Update: ईरान में फिर हुए चक्राकार बादल, भारत के उत्तर पश्चिम में अनायास बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के पश्चिमी भाग ईरान में पश्चिमी विक्षोंभ के बादल फिर से चक्राकार स्थिति में आ गए हैं, जिसके कारण भारत का उत्तर- पश्चिम इलाका प्रभावित हो रहा है। यहां पर राजस्थान से बादल पाकिस्तान होकर फिर से भारत के जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मार्फत यूपी दिल्ली की ओर घूम रहे हैं।

इधर भारत के पूर्वी भाग में भारी बारिश की संभावना आज उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बंगाल, तेलंगाना और महाराष्ट्र के पूर्वी भाग में है। मुंबई में आज तेज बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा लेकिन उसका मिला-जुला असर रहेगा। दिन में उत्तर पश्चिम भाग में मध्य भाग में और दोपहर बाद पश्चिम, पूर्वी और दक्षिणी भाग में असर रहेगा।

तमिलनाडु आज पूर्ण तरह से बारिश विहीन रहेगा। केरल में हल्के बादल छाएंगे। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सामान्य बारिश रहेगी। वहीं, भारत के उत्तर पूर्वी भाग भी खुले मौसम के साथ रहेगा।