Weather Update: MP में बादल- बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, प्रचंड गर्मी माह के तीसरे सप्ताह में,बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की गति बढ़ी

321

Weather Update: MP में बादल- बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, प्रचंड गर्मी माह के तीसरे सप्ताह में,बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की गति बढ़ी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

अभी तक पश्चिमी हवाएं भारत में पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर बह रही थीं लेकिन अब यह हवाएं उत्तर से उतरकर मध्य तक आ रहीं हैं। इससे कई राज्यों में तापमान में गिरावट शुरू हुई है। ये कुछ दिन तक गर्मी से राहत दे सकती है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। दिल्ली में भी बारिश हो सकती है यहां तापमान में कल से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। राजस्थान में भी 11,12 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के बादल भारत के पूर्वी राज्यों में भी पहुंच रहे हैं जिससे सिक्किम, असम, अरुणाचल में बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आज से पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में उतार शुरू होगा जिसके चलते अगले 36 से 48 घंटों में अंधड़, तेज हवाओं संग बारिश की संभावना भी बनेगी। प्रदेश में कई जगह बादल छाएंगे। इंदौर, भोपाल, जबलपुर में 10 से 15 अप्रैल के मध्य हवाओं संग बारिश की संभावना बन रही है। बादलों का प्रभाव मध्य प्रदेश में मध्य से पूर्व दिशा की ओर ज्यादा रहेगा।

अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से गर्मी का प्रचंड रूप दिखेगा। जब प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक जाएगा। हालांकि मौसम में लगातार फेर बदल हो रहे हैं, इसलिए तापमान में उतार चढ़ाव भी आ सकते हैं।

इधर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा अभी भी आकार में नहीं है लेकिन इसकी गति 35 से बढ़कर 45 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। इससे भारत के दक्षिण महासागर क्षेत्र में बादलों का जमाव हो रहा है।