Weather Update: अरब सागर में बादलों का सैलाब, दक्षिण राज्यों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तक फैले बादल, अगले 24 घंटों में लद्दाख, श्रीनगर में बर्फबारी

993

Weather Update: अरब सागर में बादलों का सैलाब, दक्षिण राज्यों से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तक फैले बादल, अगले 24 घंटों में लद्दाख, श्रीनगर में बर्फबारी

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। दक्षिण महासागर से उठे बादल भारत के दक्षिण राज्यों केरल, तमिलनाडु से होकर कर्नाटक गोवा के समुद्रीय इलाकों से गुजरते हुए अरब सागर में दाखिल हुए हैं। यहां से अगले 7 दिनों में ये पश्चिमी हवाओं के दबाव से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की ओर रुख करेंगे जिससे दीपावली बाद इन राज्यों में बारिश की संभावना बढ़ेगी। इसमें पूर्वी दिशा के बादलों का भी मिश्रण होगा।

उधर उत्तर भारत में अगले 24 घंटों में मौसम बिगड़ेगा। यहां पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में 19-20 अक्टूबर को बर्फबारी की संभावना है। तीन दिन बाद असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हो सकता है।

मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में बादल छाएंगे। अचानक बारिश की संभावना आज भी कुछ इलाकों में हो सकती है। 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रदेश में कई जगह मानसून की तरह वर्षा हो सकती है।

दक्षिण महासागर में 04S नामक चक्रवात के दक्षिण पश्चिम दिशा में जाने का रास्ता साफ हुआ है, वहीं पास में ही एक और चक्रवात के उदय होने के संकेत मिल रहे हैं।