Weather Update: बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक बादलों का उत्पात, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश, 23 अक्टूबर से इंदौर, भोपाल, जबलपुर इलाकों में बारिश!

910

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक बादलों का उत्पात, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश, 23 अक्टूबर से इंदौर, भोपाल, जबलपुर इलाकों में बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Update: फेंगशन तूफान (रामिल) आज 95 km रफ्तार से बंगाल की खाड़ी में बादलों का दबाव बना रहा है। अंडमान निकोबार में अगले पांच दिन भारी वर्षा का जोर रहेगा। यहीं से आगे बढ़ रहा इन्वेस्ट 93B चक्रवात तमिलनाडु, और केरल में भारी वर्षा करेगा।

दूसरी ओर अरब सागर में इन्वेस्ट 92A चक्रवात भी सक्रिय है जिसकी हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर बह रही है। इन दोनों चक्रवात के कारण केरल से लेकर दक्षिणी महाराष्ट्र तक बादलों का सैलाब समुद्र तटीय इलाकों में बारिश कर सकता है।

Weather Update: मध्य प्रदेश के लिए बुरी खबर है कि यहां पर महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के मध्य भाग से बादल गुजरते हुए उत्तर पूर्व की और बह रहे हैं जो धीरे-धीरे और बढ़ेंगे। 23 अक्टूबर से बारिश की संभावना इंदौर, भोपाल, जबलपुर आदि में बनेगी। जबकि 27 अक्टूबर से और ग्यारस यानी 1 नवंबर और उसके बाद 5 नवंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना रहेगी। इससे विवाह आयोजनों में दखल पैदा हो सकता है।