

Weather Update: MP में 29 मई तक दक्षिणी हवाओं संग कई बार बादल -बारिश का मौसम,आधे भारत में आज मानसून पूर्व की चक्राकार वर्षा
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
आधे भारत (याने मध्य से लेकर दक्षिण भाग) में मानसून पूर्व बारिश के साथ चक्राकार स्थिति में चल रहा है। बंगाल की खाड़ी से बादल, पूर्वी हवाओं संग भारत के दक्षिण राज्यों से घूमकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से फिर मुड़ते हुए झारखंड से उत्तर -पूर्व की ओर जाकर वापस लौट रहे हैं। इस स्थिति में अंडमान निकोबार द्वीप समेत श्रीलंका, भारत में तमिलनाडु, आंध्रा, केरल, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना कई जगह भारी बारिश होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी घने बादल बारिश करेंगे।
मध्य प्रदेश में आज भी दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्व दिशा में बादल छाएंगे। खंडवा, बुरहानपुर, महू, इंदौर, देवास, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर सहित पूर्वी भाग में बारिश होगी। ग्वालियर में बारिश की संभावना नहीं रहेगी। मध्य प्रदेश में 29 मई तक दक्षिणी हवाओं संग कई बार बादल -बारिश का मौसम रहेगा। गर्मी और उमस परेशानी देगी।
उत्तर भारत में अगले 3 दिन मौसम सामान्य अवस्था में रहेगा। कभी कभार लद्दाख में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 18 मई से पश्चिमी विक्षोभ यहां फिर से सक्रिय हो सकेगा।