Weather Update: MP में आज से बादलों की घेराबंदी, बारिश, बंगाल की खाड़ी में बादल चक्राकार

174

Weather Update: MP में आज से बादलों की घेराबंदी, बारिश, बंगाल की खाड़ी में बादल चक्राकार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के आगोश में भारत के कई राज्य प्रभावित होंगे। अफ्रीका, सऊदी अरेबिया से भारत के गुजरात और राजस्थान से बादलों की घुसपैठ हो रही है। अगले 4 से 5 दिन बादलों का पश्चिम से पूर्व दिशा के राज्यों की ओर निगमन रहेगा। राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी के अलावा उत्तर भारत और उत्तर पूर्वी राज्य प्रभावित रहेंगे, जहां बारिश गुजरते बादल करेंगे।

मध्य प्रदेश में अब बादल लगातार 4 से 5 दिन छाएंगे जिससे तापमान में घट बढ़ रहेगी। आज प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी। इंदौर में कल से अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम होगा। जबकि जबलपुर में कल 1 डिग्री बढ़ेगा। भोपाल में 2 डिग्री कम होने की संभावना है, वहीं ग्वालियर में 2 डिग्री बढ़ने की संभावना भी है। आज इंदौर, ग्वालियर संभाग में बारिश की संभावना रहेगी। प्रदेश में अगले 4/5 दिन बादल – बारिश की अलग – अलग स्थानों पर संभावना होने से अधिकतम तापमान कहीं 32 तो न्यूनतम 19 डिग्री तक जा सकता है।

पश्चिमी हवाओं के दबाव से बंगाल की खाड़ी के बादल पूर्वी हवाओं से टकराकर चक्राकार हो रहे हैं। दक्षिण महासागर में नया चक्रवात आज से 35 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है। बावजूद अभी इसकी दिशा तय नहीं है।