Weather Update: MP में 2 दिन बाद बादल – बारिश की संभावना, 21 मार्च से उत्तरी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी!

2935

Weather Update: MP में 2 दिन बाद बादल – बारिश की संभावना, 21 मार्च से उत्तरी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

अफ्रीका से चलकर आ रही नमी पश्चिमी विक्षोभ के रूप में भारत की ओर अग्रसर है। पिछले 24 घंटे में इन हवाओं ने उत्तर पूर्व की ओर रुख किया है, जिससे भारत में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा कि भारत में 21 मार्च से उत्तरी पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है, खास कर लेह और लद्दाख में।

 

जम्मू कश्मीर में भी 21 मार्च से बारिश की संभावना है, लेकिन यहां 28 मार्च से लगातार बारिश हो सकती है।

 

दिल्ली सहित मध्य प्रदेश में अब दो दिन बाद से बारिश के हालात बन सकेंगे। ज्यादातर स्थानों पर बादलों का असर दिखाई देगा। तेज हवाएं चलने से बादल तीतर बितर होंगे। फिर भी कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा का दौर चल सकता है।

 

पश्चिमी हवा के कारण तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बंगाल में भी बादलों का रुख कायम है। यहां कई स्थानों पर बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। मध्य प्रदेश में 21 मार्च से लेकर 30 मार्च तक बदल मंडराते रहेंगे।

 

अगले 10 दिनों में गर्मी का प्रहार मध्य प्रदेश को झेलना पड़ेगा। 38 से 40, 42 डिग्री तक तापमान बढ़ जाएगा। यही स्थिति महाराष्ट्र में भी रहेगी, लेकिन मुंबई में 7 से 8 डिग्री तापमान कम हो जाएगा।