Weather Update: कल से तीन दिन चमकेगी ठण्ड, हिमपात और बारिश भी

1570
MP Weather

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: देश के मौसम के बारे में ताजा अपडेट आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के उत्तर में इस समय जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमांचल को बादलों ने घेर लिया है, जहाँ आज रात से बारिश और हिमपात की स्थिति बनेगी। उत्तराखंड में 24 घंटे बाद बर्फ़बारी या बारिश की स्थिति बनेगी। साथ ही हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी मौसम बिगड़ेगा,24 से 36 घंटे में यहाँ बारिश हो सकती है।

जबकि पूर्वी राज्यों में शुक्रवार से अगले चार दिन बारिश का दौर चल सकता है।

IMG 20220202 WA0028

राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार आदि राज्यों में ठण्ड का असर बढ़ेगा खासकर शुक्रवार और शनिवार को तेज़ ठण्ड पड़ने की सम्भावना है। मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठण्ड का असर और ज़्यादा रहेगा।