

Weather Update: MP में 5 और 6 मार्च को ठंड का फिर बनेगा मौसम, 9 मार्च से गर्मी,16 से प्रचंड
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ का अगला हमला उत्तर भारत में 10 मार्च से 15 मार्च के बीच चलेगा, जब लद्दाख और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का आलम रहेगा। हालांकि 3, 4 मार्च को भी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में न्यूनतम पारे में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के चलते 5 और 6 मार्च को न्यूनतम पारे में एकदम से गिरावट आएगी। ठंड का एहसास होगा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 11/10 डिग्री के बीच चलेगा, जबकि ग्वालियर में 12, भोपाल में 10, जबलपुर में 9/8 डिग्री तक चलेगा। 5 और 6 मार्च को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री के आसपास ही चलेगा।
Read More… राजस्थान कई जिलों में बदला मौसम, चूरू में ओलावृष्टि,कश्मीर जैसा नजारा !
दक्षिणी हवाओं से प्रदेश में 9 मार्च से गर्मी पुनः दस्तक देगी। 16 मार्च से मध्य प्रदेश में गर्मी तेज होगी, जब अधिकतम पारा 39 डिग्री होगा जबकि न्यूनतम पारा इंदौर में 22, ग्वालियर में 19, भोपाल और जबलपुर में 21 डिग्री हो जाएगा।
दक्षिण महासागर में बादलों का जत्था भारत के दक्षिण पश्चिम दिशा से आगे बढ़ रहा है जिसके कारण समीपस्थ मालदीव में आज भारी से भारी बारिश की संभावना है। केरल के अलावा तमिलनाडु के दक्षिण भाग और कर्नाटक के पश्चिमी भाग में बारिश की संभावना रहेगी। बादलों का हल्का भ्रमण महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम भाग से गुजरेगा।