
Weather Update: MP में पश्चिमी ठंडी हवाओं से न्यूनतम पारा रहेगा कम, दिवाली से पहले बारिश की आशंका, जापान को 2 चक्रवात से खतरा!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी हवाओं का असर भारत में उत्तर -पश्चिम के राज्यों में ठंड का अहसास कर रहीं हैं। एक सप्ताह तक न्यूनतम पारा दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक 20 से 15 डिग्री के बीच रहेगा। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी सर्दी की हवाओं का असर रहेगा। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का असर रहेगा जिससे न्यूनतम पारा अगले दो दिन में शिमला में 8 और केदारनाथ में 11 तक जा सकता है। जबकि श्रीनगर में 4 और लेह में बर्फबारी के चलते माइनस 11 तक हो सकता है।
*MP में दिवाली से पहले बारिश की आशंका*
मध्य प्रदेश के उत्तर – पश्चिम भाग में मौसम साफ रहेगा। जबकि दक्षिण – पूर्व में बादल छाएंगे। ठंडी हवाएं राज्य में छाए रहने से आगामी एक सप्ताह तक गर्मी का अहसास नहीं होगा। दिवाली से पहले राज्य में बादल एक दो दिन जमा होंगे जिससे 16 से 18 अक्टूबर के बीच वर्षा भी हो सकती है।
दक्षिणी राज्यों में पूर्वी दिशा से बादलों को लगातार आवक मिल रही है। बारिश की संभावना कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रा केरल में रहेगी। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की दक्षिण दिशा में हल्की बारिश हो सकती है।
*जापान को दो चक्रवात से खतरा..*
जापान को एक के बाद एक दो चक्रवात करेंगे परेशान। हालोंग जापान के नजदीक 210 km की रफ्तार से पहुंच गया है। अब यह समुद्र के रस्ते ही पूर्व में जाएगा। दूसरा चक्रवात नाकरी है जो रविवार तक जापान के दक्षिण समुद्र में 130 km की गति से गुजरेगा। गनीमत है दोनों चक्रवात जापान में घुसेंगे नहीं लेकिन तूफानी बारिश जरूर करेंगे।





