
Weather Update: उत्तर भारत में अप्रैल से लगातार बर्फबारी, MP में छाएंगे बादल
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की लंबी चैन साउथ अफ्रीका से शुरू होकर ओमान और पाकिस्तान होते हुए और दूसरी सीरिया, इराक, अफगानिस्तान से होते हुए भारत में प्रवेश कर रही है। आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, यूपी और मध्य प्रदेश, गुजरात में बादल छाएंगे। लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी अलबत्ता तेज हवाओं से मौसम ठंडा रहेगा। उधर उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल, नागालैंड में बारिश होगी। कल उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बारिश, बर्फबारी की संभावना रहेगी।
मध्य प्रदेश में मौसम अनुकूल रहेगा, हालांकि 2 डिग्री तापमान में उछाल इंदौर, भोपाल में और 1 डिग्री उछाल ग्वालियर, जबलपुर में आया है। कल से प्रदेश में अधिकतम तापमान में और 2 डिग्री इजाफा होगा। अगले 4 दिन में इसमें 3 से 4 डिग्री उछाल आएगा, साथ ही रात का तापमान भी बढ़ेगा, वहीं बादलों का आगमन निगमन बना रहेगा।
दक्षिण राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाएंगे। इधर दक्षिण महासागर में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में नरेले नामक चक्रवात 140 km प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जो अगले शुक्रवार तक 240 km की गति में आयेगा। इसके दक्षिण की ओर मुड़ने से बादलों का बहाव भारत के दक्षिण राज्यों की ओर शुरू हो सकेगा।





