Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने का आसार, जानिए देश के मौसम का हाल

1380

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने का आसार, जानिए देश के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में आज भी आसमान में पश्चिम से पूर्व तक बादल छाये रहेंगे

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज भी आसमान में पश्चिम से पूर्व तक बादल छाये रहेंगे। दीपावली पर हलके बादल हो सकते हैं लेकिन 26 अक्टूबर से तीन दिनी बारिश का सिलसिला भी शुरू हो सकता है जिसे मावठा कहा जा सकता है।
भारत के पूर्वी समुद्र याने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की सम्भावना बन रही है जो चायना के समुद्र में आ रहे चक्रवात के कारण उत्पत्ति हो सकती है। इसलिए अंडमान में भारी बारिश की सम्भावनाये बन रही हैं।
अक्टूबर के आखरी सप्ताह में तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में वर्षा की प्रबल संभावनाएं हैं।
आज उत्तरी भारत में लद्दाख में बर्फ़बारी होगी। कश्मीर का मौसम भी आज से तीन दिन बादल-बारिश की चपेट में होगा।