Weather Update: चक्रवात समाप्त, MP में 10 जून तक बारिश की संभावना नहीं!

582

Weather Update: चक्रवात समाप्त, MP में 10 जून तक बारिश की संभावना नहीं!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

चक्रवात रेमल आज सुबह 5:30 बजे समाप्त हो गया, लेकिन उसके प्रभाव से संभावित प्री मानसून प्रभावित हो गया है। दक्षिण महासागर में बादलों का फैलाव इस समय तीतर बितर अवस्था में है, जिसे पुनः दिशा लेने में थोड़ा समय लगेगा।
बादलों का असर बंगाल की खाड़ी में कमजोर हो गया है, जबकि दक्षिण महासागर के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में बादल सक्रिय हैं।

MP में मौसम लगभग साफ रहेगा। हल्के बादल उत्तर पूर्व में छाए रहेंगे। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहेगा जबकि भोपाल में 42, इंदौर में 41 डिग्री रहेगा। कल से इंदौर में तापमान में और दो डिग्री गिरावट आएगी। पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा।

भारत के उत्तर में पश्चिमी हवाओं संग बादलों का आगमन रहेगा। इस सप्ताह दिल्ली में दो-तीन बार हल्की बारिश की संभावना रहेगी लेकिन तापमान 44, 45 डिग्री तक चलेगा। मुंबई में हल्के बादल छाएंगे। 31 मई को अचानक बारिश हो सकती है जबकि मानसून का वातावरण 8 जून से बनने लगेगा।